बंद करे

तहसील

एक विशाल देश होने के नाते, भारत को प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। राज्यों को आगे जिलों में बांटा गया है। इन जिलों (जिला/ज़िला) को और भी कई उपविभागों में बांटा गया है, जिन्हें तहसील कहा जाता है। इन तहसीलों को फिर ग्राम पंचायतों या गांव पंचायतों में बांटा गया है।

शुरुआत में ये विभाजन भूमि कर और अन्य प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए किए गए थे। लेकिन अब सरकार के विभिन्न विभाग जैसे शिक्षा, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, पुलिस आदि इनका भी उपयोग करते हैं। राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग आम तौर पर तहसील या तालुका स्तर पर कार्यालय रखते हैं ताकि सुशासन को आसान बनाया जा सके और आम लोगों को सुविधाएं आसानी से मिल सकें। तहसील का प्रमुख अधिकारी तहसीलदार कहलाता है, जो एक राजस्व प्रशासनिक अधिकारी होता है।

जिला पुरानी दिल्ली 2 तहसीलों में विभाजित है:

  • चांदनी चौक
  • सदर बाजार